फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The door of victory of BJP opened due to burglary

सेंधमारी के मंत्र से खुला जीत का दरवाजा

Sat, 03 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The door of victory of BJP opened due to burglary
सेंधमारी से खुला भाजपा की जीत का दरवाजा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भाजपा के मात्र आठ सदस्य ही जीतकर आए। वहीं सपा, रालोद और भाकियू के 26 सदस्यों ने जीत हासिल की। उस समय गठबंधन का पलड़ा भारी लग रहा था, वहीं भाजपा खेमे में निराशा साफ नजर आ रही थी। इसके बाद जब सिलसिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का शुरू हुआ तो गठबंधन ने अपना किला मजबूत करने में ताकत झोंक दी, वहीं भाजपा ने सेंधमारी के मंत्र से गठबंधन के किले में घुसपैठ कर डाली। शनिवार को आए परिणाम आया जिसमें भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह को 30 वोट मिले, वहीं गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह कौर को मात्र 25 वोट मिले।

भाजपा ने बिजनौर में कम सीट होने के बावजूद पूरी ताकत झोंक दी थी। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया था। उधर सपा, रालोद, भाकियू गठबंधन अपने पाले में पर्याप्त संख्या होने का दावा करता रहा। भाजपा के अलग-अलग नेताओं को जिला पंचायत सदस्य तोड़ने और उन्हें भाजपा खेमे में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके तहत पहले चरण में चार निर्दलियों को भाजपा की सदस्यता दिला दी गई। इसके बाद एक बसपा जिला पंचायत सदस्य को प्रस्तावक बना दिया गया। बाकी के नाम भाजपा ने गोपनीय रखे। शनिवार को जहां गठबंधन की संख्या बल के किले को बचाने की परीक्षा देनी थी, वहीं भाजपा को सेंधमारी के सूत्र की सफलता को परखना था। परिणाम आया तो भाजपा इसमें पास हो गई।
विज्ञापन

यह थे आंकड़े, जो मतदान के समय बदल गए
सपा-20
रालोद-04
भाकियू-02
भाजपा-08
असपा-08
बसपा-05
अन्य-06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed