फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The doctors of Delhi and Lucknow will treat the villagers

दिल्ली-लखनऊ के चिकित्सक करेंगे जिलेवासियों का इलाज

Wed, 26 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The doctors of Delhi and Lucknow will treat the villagers
दिल्ली और लखनऊ के चिकित्सक करेंगे जिलेवासियों का इलाज
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली और लखनऊ में बैठे चिकित्सकों ने जनपदवासियों को अपनी सेवा देने का मन बनाया है। इसके लिए बाकायदा चिकित्सकों के मोबाइल नंबरों की सूची जारी की गई है, जिससे जिले के लोगों को घर बैठे ही विभिन्न बीमारियों का फोन पर ही उपचार मिल सके और सामान्य रोगों में भी लोगों को अस्पतालों की ओर दौड़ न लगानी पड़े। इस काम की अग्रणी बनी हैं जिला बिजनौर निवासी केजीएमसी लखनऊ में कार्यरत डा. अलका रानी चौहान।
वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में ओपीडी बंद है। इस कारण सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए लखनऊ स्थित संस्था द्वारा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के मोबाइल नंबर जारी किये गए हैं। इन पर बिजनौर के निवासियों को 24 घंटे नि:शुल्क उपचार और बचाव के बारे में जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में डॉ. अलका रानी चौहान केजीएमसी लखनऊ में कार्यरत हैं और वे आरडीएएसएमसी अयोध्या में सीनियर रेजीडेंट के पद पर रह चुकी हैं। डा. अलका ने बताया कि लखनऊ स्थित उनकी संस्था द्वारा टेलीफोनिक रूप से बिजनौर के निवासियों को नि:शुल्क रूप से कोविड वायरस से पीड़ित रोगियों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें वाट्सएप
बिजनौर। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि यदि कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता है, तो वह अपना नाम, मोबाइल नंबर, ऑक्सीजन लेबल यदि 90 प्रतिशत से कम है, चिकित्सक का पर्चा, आधार कार्ड, कोविड रिपोर्ट तथा अपनी लोकेशन एवं फोटोग्राफ सहित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के व्हाट्सएप नंबर 9454416928 पर भेजें। इसके अलावा कोविड-19 महामारी से संबंधित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 01342-262295, 262296, 262297, 262031 तथा 9454416925 पर अपनी सहायता, शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed