फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district remained on alert regarding Friday prayers.

Bijnor News: जुमे की नमाज को लेकर जिले में रहा अलर्ट

Fri, 03 Oct 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The district remained on alert regarding Friday prayers.
बिजनौर में जुमे की नमाज के दौरान फोर्स के साथ जामा मजिस्द पर पहुंचे डीएम व एसपी। संवाद
बिजनौर। बरेली में बवाल के बाद से प्रदेशभर में अलर्ट है। जुमे की नमाज को लेकर जिले के संवदेनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद रही। मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स के साथ अफसर भी डटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर की नमाज से पहले ही बिजनौर शहर की जामा मस्जिद के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आस पास के लोगों से बातचीत की और पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के आस पास और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाकर घरों की छत और आसपास के हालात को देखा गया। उधर खुफिया विभाग लोगों की गतिविधियों की टोह लेने में लगा रहा। जिलेभर में मस्जिदों के आसपास नमाज के वक्त भारी पुलिस मौजूद रही। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त की। हालांकि नमाज शांतिपूर्वक अदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर में सुबह थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और शहर का जायजा लिया। दोपहर में शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। शेरकोट और स्योहारा में भी जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही। स्योहारा में सीओ धामपुर के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।


उधर पिछले दिनों मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार को मुस्लिमों से अपने-अपने कारोबार बंद रखने का एलान किया था। लेकिन बंद की यह अपील बृहस्पतिवार को ही स्थगित कर दी गई थी। जिसके चलते शुक्रवार को बाजार सामान्य तरीके से खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed