फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district gram panchayats will get performance grants

जिले की ग्राम पंचायतों को मिलेगी परफॉर्मेंस ग्रांट

Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The district gram panchayats will get performance grants
ग्राम पंचायत ग्रांट की धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करेंगी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन विकस कार्यों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट देगा। ग्राम पंचायत इस अनुदान राशि से विकास कार्य करा सकेगी। शासन ने दो सूत्रीय मानक तय करके ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे हैं।

जिले के 11 ब्लॉक में 1128 ग्राम पंचायत हैं। केंद्र की मंशा है कि ग्राम पंचायतों का चहुंमुखी विकास हो। इसके लिए केंद्र समय-समय पर विकास के लिए धन देती है। इसी क्रम म़ें शासन ने उन ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट देने का निर्णय लिया है जो विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आगे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 को चुना गया है। परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए पहले भी आवेदन मांगे गए थे। अब इसका समय बढ़ा दिया गया है। ग्राम पंचायत 27 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगी। परफॉर्मेंस ग्रांट लेने के लिए दो मानक तय हैं। पहला ग्राम पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2013-14 व 2014-15 का अभिलेखों का अपडेट आडिट कराया हो। दूसरा ग्राम पंचायत की पिछले दो वित्तीय वर्ष से राजस्व आय में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हो। जिले में कई ग्राम पंचायतों का सराहनीय कार्य है। ग्राम प्रधान राज्य स्तर तक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। ग्राम पंचायतों को विवरण पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना है। सूचनाओं का परीक्षण होगा। मामलों को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद शासन को भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुधीर कुमार ने सरकार के निर्णय को प्रोत्साहन देने वाला अच्छा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed