फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The distribution of ration dealers is not being investigated

राशन डीलरों के बांट-माप की नहीं हो रही जांच

Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The distribution of ration dealers is not being investigated
राशन डीलरों के बांट-माप की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन

बिजनौर। हर तरह के खुले सामान को बेचने के लिए दुकानदारों को अपनी मशीन व बांट को बांट माप विभाग में पंजीकृत कराना होता है। इसके बाद पूरे साल के लिए उन्हें मापतौल का लाइसेंस मिल जाता है। इसके बाद भी समय समय पर बांट माप विभाग द्वारा इन दुकानों की चेकिंग होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को अनाज व केरोसिन दिया जाता है। इलेक्ट्रानिक कांटे या तराजू दोनों से तोलकर राशन ग्राहकों को दिया जाता है। इलेक्ट्रानिक कांटे को हर एक साल व तराजू को दो साल में बांट माप विभाग से पंजीकृत कराना अनिवार्य होता है। नियम है कि विभाग के कर्मचारी कांटों को चेक करें। लेकिन ऐसा नहीं होता है। राशन डीलर ही कांटे आदि लगाने का काम करने वालों से कागज बनवाकर विभाग में जमा कर देते हैं। फिर से मापतौल की अनुमति ले लेते हैं। हालांकि ये कांटे उस समय ठीक ही रहते हैं लेकिन बाकी पूरे साल में फिर राशन की दुकानों की चेकिंग भी नहीं की जाती है। यह नहीं देखा जाता है कि दुकानदार जितना माल तोलकर बता रहा है। उतना है भी या नहीं। विभाग द्वारा त्यौहारों के समय मिठाई या किराना दुकानों की ही चेकिंग करके काम की इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन

घटतौली की कभी नहीं होती शिकायत
काफी उपभोक्ता राशन डीलर के कांटों को सही ही मानते हैं। उनका कहना है कि राशन डीलर खुलेआम ही जनता को कम राशन तोलकर देते हैं। वे खुद कटौती करने की बात कहते हैं तो फिर घटतौली करने का मतलब नहीं बनता है। कभी राशन की घटतौली की शिकायत प्रशासन से की भी नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलेगा अभियान
जिला बांट माप अधिकारी जितेंद्र पांडेय का कहना है कि सभी राशन डीलरों के बांट, कांटों को पंजीकृत किया जाता है। समय समय पर अभियान चलाकर इनकी चेकिंग भी की जाती है। जल्दी ही राशन की दुकानों पर फिर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed