{"_id":"99f7a197f745aca60015af91bd4b5f4f","slug":"the-dispute-dealt-find-panchavati-colony-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी कॉलोनी में गेट लगाने का विवाद निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचवटी कॉलोनी में गेट लगाने का विवाद निपटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पंचवटी कॉलोनी में नई बस्ती के रास्ते कॉलोनीवालों के गेट लगाने से गहराए विवाद में अफसरों ने समझौता करा दिया है।
पंचवटी कॉलोनीवासियों ने मोहल्ला नई बस्ती के रास्ते पर गेट लगा दिया। गेट लगने से नई बस्ती के रहने वालों में गुस्सा है। उनका कहना है कि कई साल पुराने रास्ते को कॉलोनी के लोगों ने बेवजह गेट लगा कर बंद किया है। पंचवटी कॉलोनीवासियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से गेटबंद किया गया है।
नई बस्ती वासी इस मामले को लेकर डीएम विनोद पंवार से मिले। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा को इस मामले की जांच कराकर विवाद निपटाने के निर्देश दिए। सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, ईओ नगर पालिका जे के आनंद और तहसीलदार राजेश कुमार शहर कोतवाली पहुंचे। नईबस्ती व पंचवटी कालोनी के लोगों को बुला लिया गया। दोनों पक्षों के लोगों में तय हुआ कि सर्दियों में रात दस बजे और गर्मियों में 11 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। सुबह पांच बजे गेट खोल दिया जाएगा। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए।