{"_id":"66a009cf94dcd8aae0053d24","slug":"the-dilapidated-maharana-pratap-gate-was-demolished-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113523-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जर्जर हो चुके महाराणा प्रताप द्वार को ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जर्जर हो चुके महाराणा प्रताप द्वार को ध्वस्त कराया
विज्ञापन
-अब नए सिरे से होगा निर्माण, 17 साल पहले 15 लाख की लागत से हुआ था द्वार का निर्माण
धामपुर। नूरपुर मार्ग पर शेखपुरा भट्ठे के मोड़ पर वर्ष 2007-08 में 15 लाख की लागत से बने महाराणा प्रताप द्वार के जर्जर होने के कारण उसे प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। बताया कि अब यह द्वारा नए सिरे से बनवाया जाएगा।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने बताया कि नूरपुर मार्ग पर साल 2007-08 में 15 लाख की लागत से महाराणा प्रताप द्वारा का निर्माण हुआ था। वर्तमान में द्वारा में कई स्थानों पर दरारें आ गई थीं। वहीं पिछले दिनों द्वार में किसी भारी वाहन ने टक्कर भी मार दी थी। इससे द्वार बेहद कमजोर हो गया था। इसके बाद विधायक अशोक राणा को क्षेत्र के लोगों ने समस्या से अवगत कराया था। वहीं विधायक ने डीएम के समक्ष इसे रखा था। डीएम के आदेश पर मंगलवार को द्वार गिरा दिया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि का कहना है कि अब संबंधित द्वार को फिर से नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।