फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The development of the region and the district is faster than industries: DM

धामपुर। उद्योगों से ही क्षेत्र और जिले का विकास तेज : डीएम

Fri, 20 Jan 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The development of the region and the district is faster than industries: DM
धामपुर में संपन्न इंवेस्टर्स मीट को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा
उद्यमियों से आगे आने का आह्वान किया, सुरक्षा और दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया
विज्ञापन

धामपुर में निवेशक कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने व्यापारियों को किया संबोधित
फोटो पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि इच्छशक्ति से ही औद्योगिक विकास को तेज किया जा सकता है, जहां उद्योग लगे हैं, वहां विकास भी तेज हुआ है। उन्होंने उद्यमियों से आगे आने का आह्वान किया, साथ कारोबारियों को सुरक्षा और औद्योगिक विकास में आने वाली दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया।

धामपुर में स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को हुई निवेशक कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमी बेखौफ होकर उद्योगों को स्थापित करने के लिए आगे आए। यदि उनके सामने किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन उसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां उद्योगों का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर इन्वेस्टर्स मीट का आयोजित की जा रही है। जिस क्षेत्र में उद्योग होते हैं, वह क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा विकसित होता है। इसलिए हम सभी को एक दूसरे के सहयोग से जिले को विकास की दौड़ में नंबर वन पर लाने को आगे आना होगा। ऐसा नहीं है कि हम लोग सक्षम नहीं है। इसके लिए हम लोगों को इच्छा शक्ति को पैदा करना होगा। धामपुर तहसील जिले की अन्य तहसीलों की तुलना में सबसे ज्यादा विकसित है। इसलिए यहां के व्यापारियों और उद्यमियों को देश की तरक्की में योगदान देने, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान कई उद्यमियों ने अपने प्रोजेक्ट रखे और उन्हें धरातल पर उतारने का भरोसा दिया। एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ,एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ इंदू सिद्वार्थ, सीओ अफजलगढ सरवन कुमार ने विचार रखे। कार्यक्रम में डीएसएम ग्रुप के अधिशासी अध्यक्ष सुभाष पांडेय,जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, जावेद रहमान शम्सी, अनिल गोयल, राजीव चौहान, लीना सिंघल, गुरशरन मोहन,संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed