{"_id":"57127c3d4f1c1ba9694a6c5d","slug":"the-demonstration-in-protest-against-the-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने यूपी में अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमला व उनकी हत्याओं पर विरोध दिवस मनाया। वकीलों ने ट्रेजरी व रजिस्ट्री पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
वकीलों की सभा में प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर लाल बिल्लौह कानपुर नगर में हुई जितेंद्र पाल की हत्या, वाराणसी में रोहित मौर्य एडवोकेट व आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ जनपदों में वकीलों पर जानलेवा हमले पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन व पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वक्ताओं ने कहा कि न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं की हत्या व हमले कानूनी व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं। 19 मार्च को बार कौंसिल के आह्वान पर इन घटनाओं के विरोध में ज्ञापन में दिया गया। इसके बाद भी कार्रवाई न होना अत्यंत चिंताजनक है। सभा के बाद जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव अजीत पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, संयुक्त सचिव मुकुल राठौर के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्ट्रेट में ट्रेजरी व रजिस्ट्री आफिस पर प्रदर्शन किया और उन्हें बंद कराया। जिला बार की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
वहीं धामपुर में बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदेश में लगातार हो रही अधिवक्ताओं की हत्या एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्या हो रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हैं। अधिवक्ताओं की हत्या के किसी भी मामले में प्रदेश सरकार ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। बदमाशों की गिरफ्तारी तक नहीं हो पा रही है। उन्होंने बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने, मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था करने और शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की। वकीलों ने कानून व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में गजेंद्र सिंह, सीमा राम, राजेंद्र प्रकाश शर्मा, मुनेश कुमार,कमलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर शर्मा, दिलशाद अहमद, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, खेम चंद आदि रहे।