फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young man with fever in bijnor

बुखार से युवक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में बुखार से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कासमपुरगढ़ी में बुखार से एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

आए दिन हो रही मौतों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी जमकर उजागर हो रही हैं, बावजूद इसके  स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आ रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अफजलगढ़ क्षेत्र में बुखार से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। कासमपुरगढ़ी निवासी शाजिद पुत्र अतीक (25) की  शुक्रवार को मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित था। सरकारी  से निजी अस्पतालों में उपचार के बाद भी परिजन उसकी जान नहीं बचा सके।  हल्द्वानी (उत्तराखंड) के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। युवक की विवाह एक साल पहले हुआ था। मृतक अपने पीछे एक बच्चा छोड़ गया है। आए दिन हो रही मौत में स्वास्थ्य विभाग की अकर्मण्यता उजागर हो रही है। स्वास्थ्य विभाग  की टीम अस्पतालों से निकलकर गांवों में कैंप लगाने में फ्लाप साबित हो रही  है। अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अस्पतालों में मरीजों को सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि मरीजों को भर्ती तक नहीं  किया जा रहा है। दवाइयां देकर छुट्टी कर दी जाती है। उधर, पीएचसी प्रभारी रजनीश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। 
गांव में टीम भेजकर परीक्षण कराया जाएगा ताकि कुछ राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed