{"_id":"622e325cf7da9b2ef73e89a6","slug":"the-danger-of-spreading-infection-in-the-railway-colony-nazibabad-news-mrt5803744185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में संक्रमण फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में संक्रमण फैलने का खतरा
विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज डिपो हाईवे क्षेत्र में नाला अवरूध होने से फैली गंदगी।
- फोटो : NAZIBABAD
रेलवे कॉलोनी में संक्रमण फैलने का खतरा
नजीबाबाद। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में जलनिकासी अवरुद्ध होने से नाले का पानी जमा होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। दुर्गंध के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने रेल प्रशासन से जलनिकासी सुचारु कराने की मांग की है।
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक गंदगी से नाले की जलनिकासी अवरुद्ध है। जलनिकासी अवरुद्ध होने से काफी समय से गंदा पानी और गंदगी हाईवे के निकट जमा है। हाईवे के गंदगी क्षेत्र में तीन नर्सिंगहोम और कारोबारी प्रतिष्ठान हैं। 24 घंटे क्षेत्र से राहगीर गुजरते हैं।
रेलवे सफाई कर्मचारियों और नगरपालिका परिषद की उदासीनता से रेलवे कॉलोनीवासियों और कारोबारियों को दूषित वातावरण में रहने को विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों और कारोबारियों अनवार खां, मो.राशिद, मुखतार का कहना है कि क्षेत्रीय कारोबारियों, अस्पताल में आने वाले रोगियों और राहगीरों को रेल प्रशासन की उदासीनता से दूषित वातावरण से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल्द होगी जलनिकासी की व्यवस्था
नजीबाबाद। रेलवे के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक उलफत राम ने जलनिकासी अवरुद्ध होने की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने बताया कि समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। उन्होंने शीघ्र लोको कॉलोनी और टावर क्षेत्र के नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया।