{"_id":"5f51379f8ebc3e54d06509e3","slug":"the-crowd-is-not-stopping-the-corona-is-increasing-bijnor-news-mrt499517548","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही भीड़, बढ़ रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही भीड़, बढ़ रहा कोरोना
विज्ञापन
नहीं थम रही भीड़, बढ़ रहा कोरोना
बिजनौर। जिले में कोरोना महामारी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी 70 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब तक कुल 1889 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। अब मृतकों की संख्या 22 हो गई है। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं।
जून में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीरता नहीं दिख रही। लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाने को तैयार हैं। इस स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला मुख्यालय पर ही शहर की हर सड़क और बाजार में भीड़ है। अनलॉक-1 के बाद से रोजाना भीड़ कम होने के बजाए अधिक हो रही है। लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर घूम रहे हैं और बाजार पहुंच रहे हैं। लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है, लेकिन इस अपील का कोई असर दिखाई नहीं देता।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में लगातार कोरोना खतरा बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए जब तक स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक इस पर काबू पाना नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन कोविड-19 के नियम पालन करने के तौर तरीके ही बता सकता है, लेकिन उनका निर्वहन कर जरूरी है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। किसी कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि स्वयं एक जिम्मेदार नागरिक बनकर। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।