{"_id":"68f291456deb0337920c5229","slug":"the-court-sent-both-the-accused-of-killing-jaipal-to-jail-bijnor-news-c-27-1-bij1002-163089-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जयपाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जयपाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने भेजा जेल
Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े आ
चांदपुर। घेर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया पुलिस ने गांव किरतपुर निवासी जयपाल की हत्या में पकड़े गए अवनीश उर्फ तारा सिंह और हर्ष उर्फ बुल्ले का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया। दोनों ने बुधवार रात घेर में घुसकर सोते हुए जयपाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक जयपाल के बेटे अतुल की ओर से अवनीश और उसके भाई हर्ष को नामजद कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद दोनों आरोपी भाई घर पर जाकर सो गए थे। सुबह होने पर भी दोनों घर पर ही रहे। ताकि पुलिस को शक ही न हो। सीओ ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए दोनों घर पर मौजूद रहे। जिससे पुलिस यह समझ सके कि अगर आरोपी होते तो भाग निकलते। दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।