{"_id":"69fa36d98a66b7180e0bf085","slug":"the-countrymen-will-enjoy-the-taste-of-sohan-papdi-of-bijnor-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-178802-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर की सोहन पापड़ी के स्वाद का मजा लेंगे देशवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर की सोहन पापड़ी के स्वाद का मजा लेंगे देशवासी
विज्ञापन
नजीबाबाद। पारंपरिक व्यंजनों को पहचान और बाजार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन योजना लागू की है। जनपद बिजनौर से जिले के पारंपरिक मिष्ठान व्यंजन सोहन पापड़ी का चयन किया गया है।
नजीबाबाद की मशहूर सोहन पापड़ी को अब ब्रांडिंग और पैकेजिंग के साथ बड़ा बाजार मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर एक जनपद एक व्यंजन योजना लागू की है। जनपद बिजनौर से इस योजना के अंतर्गत सोहन पापड़ी को शामिल किया गया है। नजीबाबाद के मिष्ठान व्यंजनों में सोहन पापड़ी उत्पाद दूर-दूर तक मशहूर रही है। बेसन से बनने वाली सोहन पापड़ी का इतिहास पुराना है। लगभग 65 साल पहले मकबरा निवासी इंदर लाल ने इस मिष्ठान की शुरुआत की थी। इंदर मिष्ठान भंडार से शुरू हुई सोहन पापड़ी ने नजीबाबाद के कई मिष्ठान भंडारों को पहचान दिलाई। नगर और साहनपुर के सोहन पापड़ी और बत्तीसे के कारोबार ने कई वर्षों से अपनी पहचान कायम रखी है।
चतुर्वेदी फूड कोर्ट और इंदर मिष्ठान भंडार की सोहन पापड़ी जनपद बिजनौर के महोत्सव की कई बार शोभा बढ़ा चुकी है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित महोत्सव में चतुर्वेदी फूड कोर्ट की ओर से नवनीत चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगाए गए सोहन पापड़ी स्टॉल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर इस व्यंजन की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत जनपद बिजनौर से सोहन पापड़ी को शामिल करने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
एएम वेलफेयर एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आसिफ अली मुत्तकी कहते हैं कि योजना के तहत चयनित प्रदेश भर के व्यंजनों को न सिर्फ संरक्षित किया जाएगा बल्कि डिजाइनिंग, तकनीक गुणवत्ता, ब्रांडिंग और पैकेजिंग में सुधार आने से खुला बाजार मिलेगा, जिससे नजीबाबाद और जनपद की पहचान दूर दराज तक व्यंजन के माध्यम से बनेगी।
समाज सेवी एवं दंत चिकित्सक शालिनी अरोड़ा का कहना है सोहन पापड़ी व्यंजन एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामिल होना नगर के लिए गौरव की बात है। देश भर के मेलों, प्रदर्शनियों तक व्यंजन पहुंचने से उत्पाद बनाने वाले कारोबारियों और कारीगरों फायदा होगा।
गांव सैफाबाद निवासी रूपाली कहतीं है कि सोहन पापड़ी उनका फेवरेट मिष्ठान व्यंजन रहा है। दूर-दूर तक यहां की सोहन पापड़ी मशहूर है। प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक व्यंजनों को पहचान दिलाने की योजना में सोहन पापड़ी को शामिल किए जाने से कारोबार से जुड़े मजदूर पेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय त्यागी का कहना है कि सरकार कि इस पहल से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित व्यंजनों से जुड़े लोगों को लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ाने, कारोबार से संबंधित प्रशिक्षण आदि के साथ सरकार की विभिन्न आर्थिक मदद का फायदा मिलेगा। सरकार की प्रोत्साहन योजना से जनपद में सोहन पापड़ी कारोबार बड़े पैमाने पर फले-फूलेगा।