{"_id":"68bb2bedbbc672bae104c818","slug":"the-corporation-increased-60-trips-of-roadways-buses-for-pet-exam-bijnor-news-c-27-1-bij1027-159309-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीईटी परीक्षा को लेकर निगम ने बढ़ाए रोडवेज बसों के 60 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीईटी परीक्षा को लेकर निगम ने बढ़ाए रोडवेज बसों के 60 फेरे
Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पीईटी परीक्षा का शनिवार को आयोजन हो रहा है। दो पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा देने बिजनौर आएंगे। साथ ही यहां से भी परीक्षार्थी दूसरे जिले जाएंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। बिजनौर डिपो से पीईटी परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों के 60 फेरे बढ़ाए गए हैं।
बिजनौर डिपो से अलग-अलग मार्ग पर 143 बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को पीईटी परीक्षा देने मुरादाबाद, बरेली, मेरठ मंडल के जिलों से परीक्षार्थी आएंगे। परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बिजनौर के युवा भी पीईटी परीक्षा देने शामली सहित अन्य जिलों में जाएंगे। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक 20 मिनट में रूट पर बसों का संचालन होगी।
धामपुर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया ने बताया कि धामपुर से बरेली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के लिए बसों को शुक्रवार से ही चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी है। सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को बिना परेशानी केंद्र तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर