फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The construction of the bridge on the Ganga river will pick up speed after the rains

Bijnor News: गंगा नदी पर पुल का निर्माण बरसात बाद पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The construction of the bridge on the Ganga river will pick up speed after the rains
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम अब बरसात के बाद रफ्तार पकड़ेगा। दरअसल उफान के चलते काम बंद है। सितंबर माह में पानी कम होने पर फिर से निर्माण चालू किया जाएगा। यह पुल जिले का सबसे लंबा ब्रिज होगा। जिसमें 124 पिलर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर नया पुल बनाया जाना है। गंगा नदी पर बनाए जा रहे इस पुल की लंबाई 2750 मीटर रहेगी। जिस पर 350 करोड़ रुपये लागत आनी है। पुल निर्माण के पहले चरण में कुओं को बनाने का काम किया गया है। जिससे पिलर खड़े करने के लिए मजबूत आधार बनाया जा सके। इस पुल में कुल 124 पिलर बनाए जाने हैं। उधर, कुएं 126 बनाए जाएंगे। अधिकांश कुएं बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उधर बरसात लगते ही गंगा में काफी पानी आया तो पुल का निर्माण रोकना पड़ा। अब निर्माण एजेंसी बरसात बीत जाने का इंतजार कर रही है। बरसात के बाद जैसे ही गंगा में पानी कम होगा तो फिर से निर्माण चालू कर दिया जाएगा। हालांकि उफान आने से पहले तक चालीस फीसदी काम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल काम बंद है। मगर बरसात से पहले तक 40 फीसदी काम किया जा चुका था। अब पानी कम होने के बाद फिर से निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
...अमित प्रणव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed