फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The construction of seven roads and four bridges in the district will be completed by June.

जिले में सात सड़क और 4 पुलों का निर्माण जून तक हो जाएगा पूरा

Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The construction of seven roads and four bridges in the district will be completed by June.
बिजनौर। जिले में फिलहाल 60 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों का निर्माण चल रहा है। सात सड़क, चार पुल और दो पहुंच मार्ग को 100 दिन में पूरा करने की कार्ययोजना में शामिल किया गया है, जिन्हें जून तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सरकार की मंशा के अनुसार अगले छह महीनों में बनाई जाने वाली सड़कों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार का गठन होते ही सभी विभागों से 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर योजनाओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग ने 100 दिन की योजना में सात सड़क, दो पहुंच मार्ग और चार पुलों को शामिल किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड बिजनौर में पांच निर्माण कार्य शामिल हैं। जिनमें पर दस करोड़ से अधिक की लागत आ रही है। इनमें चार ग्रामीण संपर्क मार्ग है, जबकि एक मिनी बाईपास का निर्माण शामिल है। हालांकि इन पर निर्माण कार्य चल रहा है। फिर भी जून तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं निर्माण खंड दो में नौ सड़क एवं पुलों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिनों के कार्यक्रम मेें सात सड़क, चार छोटे पुल और दो पहुंच मार्ग शामिल किए थे। जिन्हें जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इनका लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह काम निपटाने के बाद छह माह के कार्यक्रम पर जोर दिया जाएगा। ....सुनील सागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed