फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The condition of the road near Balawali bridge has not improved, there are potholes everywhere

Bijnor News: बालावाली पुल के पास नहीं सुधरी सड़क की हालत, गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road near Balawali bridge has not improved, there are potholes everywhere
बालावाली पुल के पास खस्ताहाल सड़क। संवाद
बिजनौर। बालावाली में गंगा नदी पर बने पुल पर करीब चार सालों से यातायात चालू है। मगर पुल के पास पहुंच मार्ग का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया। दरअसल एक किलोमीटर लंबी यह सड़क जमीन अधिग्रहण के फेर में फंसी है। फिलहाल इस टूटी सड़क में जगह जगह पानी भरा है और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजनौर को उत्तराखंड के लक्सर, हरिद्वार और रुड़की से सीधे जोड़ने के लिए बालावाली में गंगा नदी पर पुल का निर्माण किया गया था। करीब चार साल पहले इसका निर्माण भी पूरा हो गया है और यातायात के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन

बालावाली के रास्ते सफर को सुगम करने के लिए मंडावर से बालावाली तक सड़क का चौड़ीकरण भी कर दिया गया था। मगर बालावाली में कांच फैक्टरी की सीमा पहुंचने के बाद यह सड़क संकरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि बालावाली पुल तक पहुंचने के लिए करीब सात सौ मीटर की सड़क फैक्टरी की जमीन है। इस पर तारकोल की सड़क नहीं बन सकी। इसके साथ ही पुल के पास स्थित फैक्टरी के बीच होकर निकल रही सड़क को सीधा और चौड़ा किया जाना था। सड़क को सीधा करने और नए सिरे से बनाने के लिए फैक्टरी की जमीन की अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू की गई जोकि अभी अंतिम दौर में पहुंचने वाली है। अब बरसात में उक्त सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गई है।

बालावाली पुल के पास सड़क को फिर से बनाने के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जमीन अधिग्रहित होने के बाद ही सड़क का निर्माण किया जा सकेगा। ...हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed