फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The condition of farmers in the country is very bad

देश में किसानों की हालत बहुत खराब

Sun, 28 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The condition of farmers in the country is very bad
देश में किसानों की हालत बहुत खराब
विज्ञापन

धामपुर। सहारनपुर से उत्तराखंड के रुद्रपुर जाते समय धामपुर में राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हालत बहुत खराब है। आंदोलन लंबा चलेगा। सरकार को तीनों कृषि कानूनों को खत्म कर एमएसपी पर कानून बनाना होगा। जब तक सरकार ऐसा नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि भाकियू की 24 मार्च तक लगातार अलग प्रदेशों में महापंचायतें हैं। सरकार के पास किसानों से वार्ता का समय नहीं है तो किसानों के पास भी समय नहीं है। कहा कि एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। आलू की फसल खेतों में है तो बड़े बड़े गोदाम बन गए हैं। पर इन गोदामों पर किसानों का ध्यान है। किसानों को भंडार रोकने के लिए गोदामों के बाहर बैठना पडे़गा। कहा कि ग्रामीण और भाजपा नेता बैठकर वार्ता करें और समस्या का हल निकालें। स्वागत करने वालों में दिगंबर सिंह, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी, मुख्तार सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, रविराज सिंह, कविराज सिंह, नरदेव सिंह, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed