फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The complainants reached, but the officers did not reach the tehsil.

Bijnor News: फरियादी पहुंच गए, तहसील में नहीं पहुंचे अफसर

Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The complainants reached, but the officers did not reach the tehsil.
सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद
बिजनौर। एसआईआर को लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोग तहसील पहुंच रहे हैं। मगर, हैरानी की बात यह है कि फरियादी तो समय से तहसील पहुंच गए लेकिन अफसर ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जी हां, बुधवार को जब रिपोर्टिंग तहसील में पड़ताल करने पहुंची तो फरियादी इंतजार करते मिले। कहने को तो सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने का समय सुबह साढ़े नौ बजे तक है। लेकिन तहसील का कोई भी अधिकारी 10 बजे तक अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचा। फरियादियों ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अपने दस्तावेजों के साथ सुबह करीब सवा नौ बजे तहसील आ गए। हालांकि, कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। कर्मचारी कुछ समय बाद आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

समय : नौ बजकर 55 मिनट
रिपोर्टिंग टीम सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर तहसील पहुंची। कार्यालयों के बाहर फरियादियों की लाइन देख टीम ने तहसील में नौ बजकर 55 मिनट पर एसडीएम कार्यालय की तरफ रुख किया। इस समय कार्यालय बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय : नौ बजकर 56 मिनट
रिपोर्टिंग टीम एसडीएम कार्यालय के बाद नौ बजकर 56 मिनट पर तहसील सभागार की तरफ गई। सभागार का ताला लगा मिला। जबकि, बाहर करीब 10 फरियादी खड़े हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अपने नोटिस भेजे गए थे। दस्तावेज लेकर पहुंचे है, लेकिन अभी तक अधिकारी नहीं आए।
समय : नौ बजकर 57 मिनट
सभागार के बाहर खड़े फरियादियों से बात करने के बाद टीम नौ बजकर 57 मिनट पर नायाब तहसीलदार कक्ष के बाहर पहुंची। यहां भी 10 से 15 फरियादी अधिकारियों के इंतजार में कार्यालयों के बाहर बैठे हुए थे। अधिकारियों की कुर्सी खाली मिली। सभी फरियादी एसआईआर में हुई समस्या को लेकर ही तहसील पहुंचे।

समय : नौ बजकर 58 मिनट
तहसीलदार कार्यालय के बाहर रिपोर्टिंग टीम सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर पहुंची। यहां दो फरियादी खड़े हुए थे। उनकी भी एसआईआर को लेकर कोई समस्या थी। यहां भी एसआईआर की समस्या के समाधान के लिए कोई अधिकारी नजर नहीं आया। वहां कार्यरत कर्मचारी ने उन फरियादियों को थोड़ा इंतजार करने के कहा।

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

सुबह 9 बजकर 55 मिनट। बिजनौर तहसील में बंद एसडीएम का कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed