फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cold increased due to the decrease in minimum temperature, people shivered during the day.

Bijnor News: न्यूनतम तापमान घटने से बढ़ी सर्दी, दिन में ठिठुरे लोग

Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The cold increased due to the decrease in minimum temperature, people shivered during the day.
बिजनौर। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों से सर्दी सता रही है। भले ही शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्दी में लोग ठिठुर गए। सर्दी के सामने हल्के धूप बेअसर रही। मौसम विभाग आगामी दिनों ठंड बढ़ने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लाइट जलाकर राहगीर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं, सर्दी अधिक होने बाइक सवारों की कंपकंपी छूट गई। पूरे दिन लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। धूप निकलने पर लोग अपने घरों की छत पर बैठे नजर आए लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। बच्चे और बुजुर्गों को अधिक ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे साफ जाहिर है कि एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed