{"_id":"580bbf3c4f1c1b716b706dae","slug":"the-class-took-vnkarmion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों की क्लास ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मियों की क्लास ली
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नांगलसोती में बरेली से आई वन विभाग की टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में एक माह पहले लकड़ी माफिया द्वारा खैर के पेड़ों के अवैध कटान के मामले की जांच की। जंगल में पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि पर बरेली जोन के वन सुरक्षा प्रभारी ने वनकर्मियों की क्लास ली।
रजगढ़ वन रेंज के तहत नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने एक माह पहले खैर के करीब 12 पेड़ काट लिए थे। विभाग के संज्ञान में मामला आने के बाद वनकर्मियों ने कटे हुए पेड़ों की जड़ें उखड़वाकर उन्हें खुर्दबुर्द कर दिया था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय ग्रामीण सुनील सैनी, हेमेंद्र चौधरी, अंकुर सैनी, मुकेश कुमार आदि ने प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ से की थी। शनिवार को बरेली जोन के वन सुरक्षा प्रभारी एके शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम राजगढ़ वन रेंज में पहुंची। टीम ने शिकायत के संबंध में क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां लकड़ी माफिया द्वारा खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया था। टीम ने काटे गए पेड़ों के गड्ढों की जांच करने के साथ मौके के फोटो भी खींचे। वन सुरक्षा प्रभारी ने वन रेंजर विजेंद्र मलिक से अवैध कटान के संबंध में जवाब तलब किया।वन रेंजर ने उन्हें बताया कि अवैध कटान के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन प्रभारी ने अवैध कटान न रुकने पर उन्हें आड़े हाथों लिया।गश्त के निर्देश दिए।