फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The chicken farm operator himself shot, not the miscreants.

Bijnor News: बदमाशों ने नहीं, मुर्गी फार्म संचालक ने खुद ही मारी थी गोली

Fri, 01 Mar 2024 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The chicken farm operator himself shot, not the miscreants.
- गांव किवाड़ निवासी मुर्गी फार्म संचालक शमीम की मौत के बाद पुलिस का खुलासा
विज्ञापन

- कर्ज से परेशान होने के कारण किया था आत्महत्या का प्रयास, 26 फरवरी को ही हुई मौत

- पुत्र की तहरीर पर हुआ था हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। गांव किवाड़ में मुर्गी फार्म संचालक शमीम उर्फ भूरे के सिर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि मुर्गी फार्म संचालक ने कर्ज से परेशान होकर खुद ही तमंचे से गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था। घटना के छह दिन बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था।

20 फरवरी को ग्राम किवाड़ निवासी शमीम उर्फ भूरे (48) पुत्र मेहंदी हसन गांव से बाहर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। शमीम की पत्नी भी खाना देने के बाद घर चली गई थी। उसी रात मुर्गी फार्म पर शमीम खून लथपथ घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने भी पुत्र जीशान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।
विज्ञापन

26 फरवरी को शमीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को स्योहारा पुलिस ने मामले में नया खुलासा किया है। सीओ सर्वम सिंह के अनुसार शमीम ने कर्ज से परेशान होकर अपने तमंचे से खुद को गोली मारी थी। घटना के बाद परिजनों ने तमंचे को हटा दिया था। परिजनों ने पुलिस को तमंचा भी बरामद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed