फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The challenges of the municipality will increase with the expansion of the border

सीमा विस्तार से बढ़ेगी पालिका की जिम्मेदारी, आय में भी होगा इजाफा

Sat, 28 Nov 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The challenges of the municipality will increase with the expansion of the border
बिजनौर। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की चुनौतियां भी बढ़ जाएंगी। नगर पालिका में अब तक 25 वार्ड हैं। नए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 40 हो सकती है। इससे पालिका की आय में तो बढ़ोत्तरी होगी लेकिन जनता तक पेयजल, सड़क, साफ-सफाई की सुविधा पहुंचाने के लिए पहले से ज्यादा मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में अब तक प्रतिदिन 40 टन कूड़ा निकलता है। एक अनुमान के बाद परिसीमन के बाद नया एरिया जुड़ने से कूड़ा भी बढ़कर 70 से 75 टन हो जाएगा। पालिका में अब तक 300 सफाई कर्मचारी हैं। इनकी संख्या अब बढ़ानी होगी। इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इस समय पालिका में 14 हजार 902 आवास व दुकान हैं। इनकी संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन

पालिका 25 नलकूपों व आठ ओवर हेड टैंक से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति करती है। सीमा विस्तार के बाद अब पालिका को नए नलकूप भी लगाने होंगे। हालांकि कुछ गांवों में पहले से ही नलकूप व ओवर हैड टैंक बने हैं। नगर पालिका का काम बढ़ेगा तो इसकी आमदनी भी बढ़ेगी। अब तक पालिका की सालाना आय ढाई करोड़ रुपये थी। यह जल कर व गृह कर के रूप में मिलती है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की आय दो करोड़ रुपये और बढ़ सकती है। नगर पालिका को विकास के लिए राज्य वित्त व 14वें वित्त से औसतन एक करोड़ रुपये हर महीने मिलते हैं। करीब एक करोड़ रुपया महीना तो नगर पालिका के कर्मचारियों का वेतन ही है। सीमा विस्तार के बाद अब यह राशि बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा बोझ भी
नगर पालिका में शामिल हुए गांव वालों को सुविधा मिलेंगी तो इसकी उन्हें कीमत भी चुकानी होगी। नगर पालिका सात प्रतिशत गृहकर, 12 प्रतिशत जल कर व जल मूल्य लेती है। मोटा अनुमान लगाया जाए तो 100 गज में बने एक औसत एक मंजिला मकान को साल में दोनों टैक्स के रूप में चार से साढ़े चार हजार रुपये तक देने होंगे। मकान का रकबा या भवन दोमंजिला, तीन मंजिला होने पर टैक्स और बढ़ जाएगा। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में बनने वाले मकानों पर नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। इसमें भी लोगों की जेब ढीली होगी।

चलेगा ओडीएफ प्लस अभियान
बिजनौर नगर पालिका खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुकी है और इसमें शामिल होने वाले गांव भी। फिर भी एक बार फिर से नगर पालिका ओडीएफ प्लस अभियान चलाएगी। हर घर में शौचालय निर्माण या सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एकदम सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed