Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The capacity of Peepalsana power plant will increase

पीपलसाना बिजलीघर की क्षमता बढ़ेगी

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The capacity of Peepalsana power plant will increase
पीपलसाना बिजलीघर की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के पीपलसाना में स्थित बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने का काम 19 अगस्त से शुरू होगा। इस बिजलीघर से करीब एक दर्जन छोटे बिजलीघर जुड़े हैं। क्षमता वृद्धि से चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरों व गांवों को लो वोल्टेज तथा ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। बिजलीघर की विद्युत सप्लाई चार दिन तक रोजाना पांच घंटे बाधित रहेगी।

पीपलसाना में 132 केवीए का बिजलीघर स्थित है। इस बिजलीघर से 33 केवीए चांदपुर टाउन, स्याऊ, बागड़पुर, सिसौना, बास्टा, मसीत, ककराला, पीपलसाना, लडुपुरा व चांदपुर तहसील बिजलीघर जुड़े हैं। पीपलसाना बिजलीघर से चांदपुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को बिजली सप्लाई होती है। साथ ही चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरों व गांव को बिजली दी जाती है। पीपलसाना बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने की मांग लगातार हो रही थी। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन एसपी सिंह ने बताया का पीपलसाना बिजलीघर पर 63-63 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। बिजलीघर पर 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर और रखा जा रहा है। इस प्रकार कुल 166 एमवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर हो जाएंगे। इसके बाद शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या दूर हो जाएगी। उपभोक्ताओं को शासन के मानक अनुसार बिजली मिलेगी। एक्सईएन ने बताया कि 19 अगस्त से पीपलसाना बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर रखने का काम हो जाएगा। इस कारण 19 से 22 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed