फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cane payment will be made within a week

केंद्र सरकार ने भेजनी शुरू की रॉ शुगर की महीनों से रूकी सब्सिडी

Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The cane payment will be made within a week
सप्ताहभर के अंदर हो जाएगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों का पिछले साल का बकाया भुगतान जल्दी होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने चीनी मिलों की रॉ शुगर की सब्सिडी देनी शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर पिछले साल का समस्त बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले साल का भुगतान किया जाएगा।
जिले की बिलाई, बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल पर पिछले साल का भी बकाया है। बिजनौर चीनी मिल ने पिछले साल 2.63 लाख क्विंटल रॉ शुगर विदेश भेजी थी। इस चीनी पर मिल को सरकार की ओर से 29.88 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलनी है। चांदपुर चीनी मिल ने 1.13 लाख क्विंटल रॉ शुगर विदेश भेजी थी। इस पर मिल को 12 करोड़ की सब्सिडी मिलनी है। बिजनौर चीनी मिल पर पिछले साल का अब भी 28.50 करोड़ व चांदपुर चीनी मिल पर 18 करोड़ बकाया है। अब शासन ने मिलों की सब्सिडी भेजनी शुरू कर दी है। बिजनौर चीनी मिल को 1.88 करोड़ की सब्सिडी भेजी गई है। यह राशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी व चांदपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक तेजवीर सिंह का कहना है कि सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर बिलाई चीनी मिल को शत प्रतिशत भुगतान चीनी बेचकर ही करना है। मिल पर 15 करोड़ बकाया है। शुक्रवार सुबह को मिल की एक रैक लगेगी। इससे मिल को सात करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा हर रोज चीनी बेचकर करीब दो करोड़ रुपये मिल को मिल रहे हैं। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह का कहा है कि 13 जनवरी तक हर हाल में किसानों का पिछले साल का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी होगा भुगतान
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि रॉ शुगर की रुकी हुई सब्सिडी की राशि मिलों को मिलने लगी है। पिछले साल का बकाया भुगतान अब जल्दी होने का अनुमान है।

ज्ञापन भेजा
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीर सिंह ने केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री रामविलास पासवान को ज्ञापन प्रेषित कर सब्सिडी जल्दी जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी न मिलने से चीनी मिलें भुगतान नहीं कर पा रही हैं। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed