{"_id":"68f530a4d2c255ebd0066734","slug":"the-campaign-gained-momentum-50000-postcards-were-sold-from-the-main-post-office-digambar-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-163210-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में आई तेजी, प्रधान डाकघर से बिके 50 हजार पोस्टकार्ड : दिगंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में आई तेजी, प्रधान डाकघर से बिके 50 हजार पोस्टकार्ड : दिगंबर
Mon, 20 Oct 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर जिले के लोग प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेज रहे हैं। जिले में प्रधान डाकघर में आए 50 हजार पोस्टकार्ड बिक गए हैं। धामपुर डाकघर से 20 हजार पोस्टकार्ड मंगाए गए हैं।
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने के अभियान ने तेजी पकड़ ली है। कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे, गन्ना मूल्य वृद्धि, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमतावृद्धि को लेकर किसान, ग्रामीण व गणमान्य लोग मुख्यमंत्री को अधिक से अधिक पोस्टकार्ड भेज रहे हैं।
उम्मीद है कि एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि पदाधिकारी एक्सप्रेसवे बिजनौर जिले से होकर निकालने के अभियान के तहत जनमानस से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जनपद के विकास के लिए हाईवे निकलना जरूरी है। क्योंकि उत्तराखंड से यूपी में गंगा जी ने प्रवेश भी बिजनौर जनपद में लिया है। कहा कि व्यापारी, किसान व जनमानस का अभियान में सहयोग मिल रहा है।