फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bypass road is full of potholes, causing jolts for pedestrians.

Bijnor News: बाईपास मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, हिचकोले खा रहे राहगीर

Fri, 12 Dec 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The bypass road is full of potholes, causing jolts for pedestrians.
जलालाबाद में बाईपास मार्ग गड्ढों से बचते हुए आवागमन करते राहगीर। संवाद
जलालाबाद। क्षेत्र के डेढ़ किलोमीटर के बाईपास मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे हैं। राहगीर हिचकोले खाते हुए मार्ग पर सफर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहन गुजरने से मार्ग पर धूल भी उड़ रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद के आजाद चौक से मालन नदी पुल तक डेढ़ किलोमीटर का हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। क्षेत्रवासी मो. तेय्यब, मो.राशिद, ग्राम प्रधान मोनू, मो.सलीम, जमील का कहना है कि हरिद्वार और देहरादून जाने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर गंतव्य को रवाना होते हैं। बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय भी हैं, जहां लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। बरसात के बाद मार्ग की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

एसडीएम सहित पीडब्लूडी के अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास नहीं किए जा रहे।
उधर, पीडब्लूडी के एई एमएस पांडेय का कहना है कि बाईपास मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव के तहत मार्ग का नए सिरे से निर्माण किया जाना है। प्रस्ताव को अनुमति मिलती ही मार्ग बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed