फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The brother-in-law was murdered for opposing the assault on the sister-in-law

बिजनौर: साली से मारपीट का विरोध करने पर साढू़ का कत्ल, आरोपी बोला- कोई बीच में आया तो बुरा होगा अंजाम

Sun, 01 May 2022 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2022 01:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साली से मारपीट का विरोध करने पर साढ़ू की हत्या कर दी गई। शहजाद पर इस कदर खून सवार था कि हमला करने से पहले वह बोला कि कोई बीच में आया तो उसका अंजाम भी बुरा होगा।

विज्ञापन
The brother-in-law was murdered for opposing the assault on the sister-in-law
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थानाक्षेत्र के मोहल्ला कोटरा में शनिवार शाम साढ़े छह बजे अपने घर के बाहर बैठे शमशाद (38) को उसके साढ़ूू शहजाद ने धारदार हथियार से प्रहार कर मार डाला।

विज्ञापन


शहजाद पर इस कदर खून सवार था कि हमला करने से पहले वह बोला कि कोई बीच में आया तो उसका अंजाम भी बुरा होगा और इसके बाद शमशाद के दम तोड़ने तक उस पर वार करता रहा। हत्या के पीछे शहजाद के पत्नी के साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस से करने को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: ईद के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद, अधिकारियों की दो टूक-बिना अनुमति सड़कों पर नहीं होगी नमाज
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला कोटरा में मृतक शमशाद पुत्र अब्दुल रशीद और आरोपी शहजाद के मकान आसपास ही है और दोनों आपस मेें साढ़ूू थे। शहजाद अकसर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मारपीट के कारण शहजाद की पत्नी बचाव के लिए अपने बहनोई के घर चली जाती थी और वह हस्तक्षेप कर विवाद निपटा देते थे।

मृतक के भाई शमशेर ने बताया कि जब अति हो गई तो पिछले दिनों शमशाद ने शहजाद की शिकायत पुलिस से कर दी थी, जिसकी वजह से शहजाद रंजिश रखने लगा था। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि पत्नी के साथ विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed