फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bridegroom returned to the wedding party

शादी की दावत में भिड़े बराती, दुल्हन ने लौटाई बरात

Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom returned to the wedding party
नूरपुर क्षेत्र के एक मंडप में बरातियों और घरातियों के बीच चलते लाठी-डंडे। वायरल वीडियो से लिए गए ? - फोटो : BIJNOR
शादी की दावत में भिड़े बराती, दुल्हन ने लौटाई बरात
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। कस्बे में एक शादी समारोह में दो सगी बहनों की स्योहारा और सलेमपुर मुरादाबाद से आई बरात में शामिल बरातियों के बीच शादी की दावत के खाने को लेकर मारपीट हो गई। घरातियों ने हस्तक्षेप किया तो सलेमपुर से आई बरात में शामिल लोगों ने उनपर भी हमला कर दिया। दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया और इसके बाद सलेमपुर से आई बरात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।
इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस भी घटना होने की जानकारी की बात तो कह रही है लेकिन उसका कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पास के गांव नगली पथवारी निवासी फारूख की दो बेटियों की शादी कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में थी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चलीं, बीच बचाव करने पहुंचे घरातियों के साथ भी मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बुजुर्गों ने किसी तरह बीच में पड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शादी का पंडाल बना अखाड़ा, बरातियों ने फेंका खाना
नूरपुर। दो बहनों की शादी की खुशियों पर बरातियों के उत्पात ने पानी फेर दिया। झगड़े के बीच बरातियों ने खाना फेंकना शुरू कर दिया। पंडाल में रखा पूरा खाना बिखेर दिया गया है। बरातियों ही नहीं बल्कि घरातियों को भी खाना नहीं मिला। लड़की पक्ष के मेहमानों से भी मारपीट की गई। इससे घराती भी नाराज हो गए। बाद में दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च की गई धनराशि लौटाने पर सलेमपुर मुरादाबाद से आई बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों के स्वागत के बाद खाने के समय किसी बात को लेकर दोनों बरात के बरातियों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। बरात में शामिल लोगों के साथ मारपीट होते देख घरातियों ने बीच बचाव कराना चाहा, जिस पर सलेमपुर से आई बरात में शामिल बरातियों ने उनके साथ भी मारपीट की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, बेल्ट व कुर्सियां चलीं। समारोह स्थल एक अखाड़े में बदल गया। जिसके जो सामने पड़ रहा था उसे पीट रहा था। झगड़े से गुस्साए लड़की पक्ष ने सलेमपुर से आई बरात के दूल्हे से निकाह करने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी लड़की पक्ष निकाह के लिए राजी नहीं हुआ तो बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। स्योहारा से आई बरात निकाह होने के बाद दुल्हन को लेकर गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा का कहना है कि किसी ने शिकायत नहीं दी है। मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।

नूरपुर क्षेत्र के एक मंडप में बरातियों और घरातियों के बीच चलते लाठी-डंडे। वायरल वीडियो से लिए गए ?

नूरपुर क्षेत्र के एक मंडप में बरातियों और घरातियों के बीच चलते लाठी-डंडे। वायरल वीडियो से लिए गए ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed