{"_id":"690a45de94fc95ad6703ff06","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-who-had-gone-to-walk-his-dog-was-found-lying-in-the-bushes-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-164354-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्ते को घुमाने गए अधेड़ का शव झाड़ियों में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्ते को घुमाने गए अधेड़ का शव झाड़ियों में पड़ा मिला
Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। ग्राम जैतरा में नूरपुर मार्ग पर कुत्ते को घुमाने गए सत्येंद्र प्रताप सिंह (52) पुत्र घासीराम सिंह का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक के बड़े भाई जगदीश प्रताप सिंह ने बताया कि सत्येंद्र प्रताप मंगलवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अपने कुत्ते को घुमाने गए थे। कुछ देर बाद कुत्ता अकेला ही घर लौट आया। काफी देर तक जब सत्येंद्र प्रताप नहीं आए तो परिजनों ने उनकी आसपास तलाश की। तलाशी के दौरान माल गोदाम के पीछे घर से कुछ दूरी पर उनका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना स्थल पर सड़क किनारे एक बोर्ड भी उखड़ा मिला।
पुलिस आशंका जता रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।