{"_id":"678e9db3f3c38019ab0f8497","slug":"the-body-of-a-leopard-cub-was-found-in-kalgarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-141167-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालगढ़ में गुलदार के शावक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालगढ़ में गुलदार के शावक का शव मिला
Tue, 21 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में सूखासोत के नाले में गश्त के दौरान मृत पड़ा गुलदार। स्रोत वन विभाग।
बिजनौर, कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के सूखास्रोत में गुलदार के बच्चे का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने जीव के अंगों के सुरक्षित होने का दावा किया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के सूखास्रोत में कक्ष संख्या 06 के सहायक नाले में गश्त के दौरान गुलदार का एक शावक का शव रविवार की सांय मिला था। गुलदार के शावक का शव विच्छेदन सोमवार को कराया गया। शव के बिसरे को फोरेंसिक जांच के लिए बरेली भेजा गया है। शव विच्छेदन डाॅ. दुष्यंत कुमार शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार के पैनल ने किया। इस दौरान उपनिदेशक राहुल मिश्रा, उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल, मनीष कुमार व दो एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- वन्यजीवन के संवर्धन की घटना
उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि गुलदार के बच्चे की उम्र दो महीने रही होगी। उसकी गर्दन टूटी हुई थी। अक्सर वनों में इस तरह की घटनाएं पाई जाती हैं। बड़े जीव छोटे बच्चों को मार देते हैं। प्रथम दृष्टया यही मामला पाया जा रहा है। बाकी शव विच्छेदन की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। शावक के सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
- सघन कांबिंग जारी
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास संघन कांबिंग की जा रही है। सभी प्रकार की स्थितियों पर निगरानी की जा रही है।