फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a labourer who had gone to water the fields was found in a canal.

Bijnor News: खेत में पानी देने गए श्रमिक का शव नहर में मिला

Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a labourer who had gone to water the fields was found in a canal.
रेहड़। गांव त्रिलोकपुर में मजदूरी पर खेत में पानी देने गए युवक का शव माइनर के पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई पप्पू (35) पुत्र उमराव सिंह बृहस्पतिवार की शाम मजदूरी पर त्रिलोकपुर माधो वाला मार्ग गांव से एक किलोमीटर दूर गोजरो वाले मंदिर के समीप माइनर से खेत में पानी देने गया था। चंद्रपाल ने बताया कि रात भर घर नहीं आने पर शुक्रवार की सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। नहर में पप्पू का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed