फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bodies of the lovers who escaped from the house found hanging on the tree

पेड़ पर लटके मिले घर से फरार हुए प्रेमी युगल के शव

Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the lovers who escaped from the house found hanging on the tree
बिजनौर के गांव फीना के जंगल में प्रेमी प्रेमिका के आत्महत्या करने के बाद जांच करते एएसपी देहात रा - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। चार दिन पहले लापता हुए प्रेमी युगल के शव जंगल में पेड़ पर लटके मिले। प्रेमी-प्रेमिका के गले में चुनरी का फंदा लगा मिला। एक जहर की शीशी भी पास में ही पड़ी मिली। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद फांसी लगा लिए जाने का अनुमान पुलिस लगा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन पहले ही युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिवालाकला थाना क्षेत्र के गांव फीना के जंगल में एक पेड़ पर युवती का शव लटका मिला, जबकि युवक का शव पेड़ के नीचे ही पड़ा हुआ था। जिसके गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ मिला, अनुमान लगाया गया कि बारिश में शव का वजन बढ़ने या डाली टूट जाने की वजह से युवक का शव पेड़ से नीचे गिर गया होगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शवों की शिनाख्त प्रियांशी चौहान पुत्री सतपाल सिंह निवासी गांव भैंसा और कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना के रुप में हुई। सात अक्तूबर को युवती के पिता की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसमें पांच अक्तूबर को प्रियांशी के अचानक कहीं चले जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रियांशी और कितांशु के बीच बातें होती थी, जोकि कितांशु के संग चली गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा। शवों के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि प्रियांशी 12वीं की छात्रा थी, जबकि कितांशु ने पढ़ाई छोड़ दी थी। घटनास्थल से ही दोनों के मोबाइल फोन, छात्रा के कागज, आधारकार्ड और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को जंगल में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया घटना की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन डॉक्टरों की डबल पैनल टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed