फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bees attacked the baraatis

Bijnor News: बरातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The bees attacked the baraatis
- एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

पैजनिया। क्षेत्र के गांव सेलपुरा बमनौला में आई बरात में शामिल बरातियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से करीब एक दर्जन बरातियों की हालत बिगड़ गई। उनका पैजनिया में ही चिकित्सक से उपचार कराया गया।

बुधवार को गांव सैलपुरा बमनौला निवासी नरेश की पुत्री की बरात हल्दौर क्षेत्र के गांव गंगौड़ा से आई थी। दोपहर में बराती पंडाल में खाना खा रहे थे। इस दौरान पंडाल के पास खड़े पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। छत्ता टूटने से मधुमक्खियों के झुंड ने खाना खा रहे बरातियों व घरातियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में मनोज, सुमित, करन, प्रेमपाल सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। भगदड़ में सभी जान बचाने के लिए आसपास के घरों में घुस गए लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। शाम तक भी बरात की चढ़त नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed