{"_id":"5831e8344f1c1b9c28b39836","slug":"the-autopsy-was-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का हुआ पोस्टमार्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में साहूवाला वन रेंज से सटे ग्राम महमदाबाद के जंगल में शनिवार की शाम मिले गुलदार के शव का तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोट में उसके शरीर पर गहरे जख्म पाए गए हैं।
शनिवार की शाम ग्राम महमदाबाद के जंगल में लगभग तीन वर्षीय एक गुलदार का शव मिला था। गुलदार के पेट व गर्दन पर किसी जानवर के दांतों के जख्म थे। इससे वन विभाग गुलदार को किसी अन्य गुलदार द्वारा मारे जाने की आशंका जता रहा है।
रविवार को मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कौशल कुमार व डॉ. रविंद्र कुमार की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। साहूवाला के रेंज अधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुलदार के शरीर पर दिखाई दे रहे दांतों के जख्म देखकर गुलदार की मौत लड़ाई के कारण होना प्रतीत होती है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर जयपाल सिंह ने बताया कि महमदाबाद के जंगल में तीन वर्ष के गुलदार की मौत हुई है। दो गुलदारों के संघर्ष में उसके शरीर पर गहरे जख्म पाए गए हैं।