फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The amount deducted in the name of loan will be returned up to 25

ऋण के नाम पर कटी रकम 25 तक होगी वापस

Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The amount deducted in the name of loan will be returned up to 25
ऋण के नाम पर कटी रकम 25 तक होगी वापस
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना समितियों द्वारा जिन किसानों का लोन के नाम पर गलत तरीके से सिस्टम ने बैंक अकाउंट से पैसा काट लिया था । ऐसे सभी किसानों का 25 दिसंबर तक एडवाइज तैयार करने के बाद पेमेंट उनके खातों में भेजा जाएगा। धामपुर समिति में करीब 125 किसानों का गलत ढंग से सिस्टम की ओर से उनके बैंक खाते से रकम को काट लिया था। वहीं गन्ना समिति ने शनिवार को 27 दिसंबर तक का धामपुर चीनी मिल का और 6 दिसंबर तक का अफजलगढ़ चीनी मिल का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है।
शनिवार को प्रेसवार्ता में गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पिछले सोमवार को प्रदेश के गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में मुरादाबाद मंडल की सभी गन्ना समितियों के सचिवों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी किसानों का पेमेंट उनके खातों में जल्द वापस किया जाए, जो गन्ना समितियों द्वारा गलत ढंग से काटा गया है। समिति सचिव ने बताया कि उनकी समिति में करीब 125 किसानों का पेमेंट सिस्टम द्वारा गलत ढंग से कटा था। जिस को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि 25 तक ऐसे सभी किसानों का पेमेंट उनके खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा प्रदेश में चल रही ऑनलाइन घोषणापत्र के तहत अभी भी करीब तीन प्रतिशत किसानों ने घोषणापत्र को ऑनलाइन नहीं किया है। जिनका घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं हुआ है उनके गन्ना सट्टे बंद होंगे। गन्ना समिति में करीब 70 हजार किसान सदस्य है जो क्षेत्र की चीनी मिलो को गन्ने की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed