फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The administration of Mandavali Bakarpur road improved

मंडावली बाकरपुर मार्ग की प्रशासन ने ली सुध

Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The administration of Mandavali Bakarpur road improved
बिजनौर के बेगावाला क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर गढ़ी से मंडावली तक सड़क बनने का हुआ काम शुरू। - फोटो : BIJNOR
मंडावली बाकरपुर मार्ग की प्रशासन ने ली सुध
विज्ञापन

बेगावाला। खस्ताहाल हो चुके मंडावली मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 29 लाख रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। बरसात में इस सड़क पर जगह-जगह पानी भरने से इस से गुजरना दूभर हो जाता था। इससे कई गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती थी। अमर उजाला ने इस समस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया था।

शहर के पास बैराज रोड के बराबर से मंडावली मार्ग गया है। यह मार्ग एक दर्जन से ज्यादा गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। यह सड़क कई साल पहले बनाई गई थी। एक बार सड़क बनने के बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली थी। बाकरपुर गढ़ी से मंडावली तक मार्ग की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। यहां बरसात में पानी भरा रहता था और कीचड़ रहती थी। इस वजह से यहां से निकलना बहुत मुश्किल रहता था। पैदल तो इस रास्ते को पार किया ही नहीं जा सकता था। अमर उजाला ने क्षेत्रवासियों की खस्ताहाल सड़क की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब प्रशासन ने भी सड़क की सुध ली थी। अब प्रशासन ने सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है। जिला पंचायत द्वारा यह सड़क बनाई जा रही है। करीब 1400 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 29 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क को ऊंची करके बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद पत्थर डालकर सड़क बनाई जाएगी। जिला पंचायत के जेई राजेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पत्थर डालने के बाद बरसात में कुछ दिनों के लिए काम बंद कर दिया जाएगा। गांव वालों अनुदीप चौधरी, बिजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हुकम सिंह, सहदेव उपाध्याय, जयवीर सिंह, सिद्घांत, राकेश कुमार का कहना है कि सड़क खराब होने से उन्हें बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। अमर उजाला ने उनकी समस्या को केवल प्रमुखता से ही नहीं उठाया बल्कि इसका समाधान भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed