{"_id":"68d97bfe2ecdfa8a6f0f499f","slug":"the-accused-who-edited-and-posted-the-chief-ministers-photo-was-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1027-161468-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुख्यमंत्री के फोटो को एडिट कर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुख्यमंत्री के फोटो को एडिट कर पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट करते हुए आपत्तिजनक बनाकर पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेदा के रहने वाले शारिक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टोरी पोस्ट की, जिसमें सीएम योगी के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए लगाया गया। फोटो के बैकग्राउंड में एक भड़काऊ गीत भी सुनाई दे रहा है। उक्त पोस्ट की गई स्टोरी को विजय सेना की ओर से एक्स पर ट्वीट किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए शारिक को दबोच लिया गया। मामले में पेदा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ माहौल खराब करने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ गौतम राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।