फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The absconding crook arrested from the district hospital

जिला अस्पताल से फरार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The absconding crook arrested from the district hospital
जिला अस्पताल से फरार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने जिला अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार हुए बदमाश को दबोच लिया है। एसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लड़ापुरा निवासी इरशाद को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा था और चालान किया था। गांव जहानाबाद निवासी नागेंद्र तमंचे व दारानगर गंज निवासी सीताराम अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। इरशाद, नागेंद्र, सीताराम व एक अन्य आरोपी का कोराना टेस्ट कराने शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को तीन बजे जिला अस्पताल ले गई थी। पुलिसकर्मी रवि मलिक, उपेंद्र, होमगार्ड सुनील व रमेश इन सब को जिला अस्पताल लेकर गए थे। उसी दौरान इरशाद हथकड़ी खोलकर भाग गया था। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की। दोनों पुलिसकर्मी रवि मलिक व उपेंद्र की लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। होमगार्ड सुनील व रमेश के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है। शहर कोतवाली पुलिस ने इरशाद को उसके घर के पास से ही दबोच है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने इरशाद के पकड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed