{"_id":"61ed9d7f425af9682b714802","slug":"tet-candidates-reach-the-centers-getting-wet-in-the-rain-bijnor-news-mrt5744771148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी : बारिश में भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचें परीक्षार्थी
बिजनौर। जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि अभ्यर्थियों के साथ मौसम की बेरुखी रही। जिसके चलते दोनों पालियों में 4675 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह पौने आठ बजे से ही परीक्षार्थियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा थी। प्रथम पाली की परीक्षा 27 केंद्र पर हुई। 18994 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2771 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। किसान इंटर कालेज मंडावली में सबसे अधिक 222 अभ्यर्थी रहे। इसके बाद एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन चामुंडा रोड बिजनौर में 206 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। सबसे कम 44 बीआईसी बिजनौर में अनुपस्थित रहे हैं। द्वितीय पाली में 13585 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1904 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। सबसे अधिक जीजीआईसी बिजनौर तथा सबसे कम 57 कुंवर सतयवीरा इंजीनियरिंग कालेज बिजनौर में रहे। हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक समेत छह अधिकारी तैनात रहे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लाक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक को कापी आवंटन से लेकर संकलन केंद्रों तक पहुंचाने की विडियोग्राफी कराई गई है।
कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो पाया पालन
शासन ने इस बार अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले साढ़े आठ बजे कर दिया था। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर बारिश में लाइन में खड़े रहे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के बाहर निकलते समय आपाधापी का माहौल रहा। कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ी। पुलिस परीक्षा शुरू होने के समय तो पूरी तरह सतर्क थी, परंतु परीक्षा समाप्त होने के पुलिस व्यवस्था नहीं बना पाई।
विज्ञापन
प्रवेश नहीं देने के लगाए आरोप
खराब मौसम तथा वाहन का नहीं मिलना अभ्यर्थियों के भविष्य के बीच दीवार बनकर खड़ा हो गया। परीक्षा शुरू होने तक लगातार बारिश होती रही। रेहड़, अफजलगढ, नूरपुर के ग्रामीण अंचलों से आने वाले कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे। आरोप है केंद्र पर उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद महिला अभ्यर्थी ने रोना शुरू कर दिया। महावतपुर क्षेत्र से आई बुजुर्ग कलीमा बेटी को प्रवेश नहीं मिलने पर रो पड़ी। मंडावली निवासी वैशाली, बिजनौर निवासी ज्योति का आरोप है कि वे सवा नौ बजे आवंटित पालीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर आ गई थी। परंतु उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। उनके साथ दर्जनों अभ्यर्थी लाइन में लगे थे।
अभिलेख नहीं लाने पर भिड़े
शासन ने टीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख लाने सुनिश्चित किए थे। केपीएस, डीडीपी एस, परीक्षा केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थी वांछित अभिलेख लेकर नहीं आए थे। नरेंद्र का कहना था कि वह आधार कार्ड लाना भूल गया था। केंद्र पर उसे रोक दिया गया था। कुछ महिला अभिलेखों को लेकर गेट पर तैनात कर्मचारियों से भिड़ बैठी।
पेपर सामान्य था
किरतपुर की इकरा का कहना था कि उसने नवंबर में भी टीईटी परीक्षा दी थी। इस बार भी पेपर पिछली बार जैसा था। बिजनौर की शमीमा ने बताया कि पिछली बार पेपर आसान था। धामपुर की मेघा ने बताया कि पेपर सामान्य था। बस यही प्रार्थना है कि कोई बाधा न हो। नरेंद्र, शिव ओम, रविता के अनुसार पेपर सामान्य ही था।
सॉल्वर गैंग की अफवाह हवा में तैरती रही
जिले में हुई पीजी परीक्षा में दिल्ली व हरियाणा राज्य के सॉल्जर गैंग के दो सदस्य पकड़े गए थे। टीईटी के दौरान गैर राज्यों के सॉल्वर गैंग गिरोह की जिले में आने की अफवाह हवा में तैरती रही। परंतु परीक्षा शांति से संपन्न हो गई।