{"_id":"6429cad4e8c586d761037514","slug":"tested-the-preparations-of-the-police-for-the-civic-elections-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-884-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निकाय चुनाव के लिए पुलिस की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निकाय चुनाव के लिए पुलिस की तैयारियों को परखा
Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी को संबोधित करते एसपी नीरज कुमार जादौन।
- अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने सतर्कता बढ़ाने को कहा
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस महकमे में रविवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें निकाय चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों को परखा गया, वहीं अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। आगामी त्योहारों पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने थानेवार कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर समय से तैयारियां कर ली जाएं। अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने थाना प्रभारियों से जानकारी ली। वहीं विवेचनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
करीब पांच घंटे तक चली गोष्ठी में एसपी ने कहा कि घटनाओं के खुलासे में देरी नहीं होनी चाहिए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के संबंध समय से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। अपराध गोष्ठी में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ चांदपुर सर्वम सिंह आदि समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।