फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Terrorist Faizan Mufti has been the propagator of Bijnor module

बिजनौर मॉडयूल का प्रचारक रहा है आतंकी फैजान मुफ्ती

Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Faizan Mufti has been the propagator of Bijnor module
बिजनौर मॉडयूल का प्रचारक रहा है आतंकी फैजान मुफ्ती
विज्ञापन

बिजनौर। आतंक के बिजनौर मॉडयूल में आतंकी फैजान मुफ्ती प्रचारक की भूमिका में रहा है। मोबाइल एप के जरिये आतंकी गतिविधियां की जा रही थी। फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद फैजान मुफ्ती समेत अन्य को पांच-पांच साल की सजा हो चुकी है। साल 2017 में इनकी गिरफ्तारी हुई थी। मुफ्ती फैजान ने देवबंद से तालीम हासिल करने के बाद एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम भी करता था।
एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत ने चार आतंकियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इनमें शामिल फैजान मुफ्ती कोतवाली देहात के गांव अलीपुरा जट का रहने वाला है। जबकि मो. नाजिम नहटौर का निवासी है। इन दोनों को 20 अप्रैल को एटीएस और पांच राज्यों की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उस वक्त चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अब मुफ्ती फैजान और नाजिम लखनऊ की जेल में बंद है। जिन्हें पांच-पांच साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

उस वक्त अबू जैद की गिरफ्तारी होने के बाद बिजनौर मॉडयूल की जानकारी मिली थी। इस आतंकी मॉडयूल का सरगना मुंबई का एक मैकेनिक था। जोकि, सोशल मीडिया और मोबाइल एप के जरिये समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम करने के साथ-साथ बम बनाने और हमला करने की तैयारी कर रहे थे। जिन्हें बम ब्लास्ट करने से पहले ही दबोच लिया गया था। फैजान के यहां से दो मोबाइल और कुछ किताबें बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान मुफ्ती या अन्य चार आतंकियों को पांच-पांच साल की सजा होने की जानकारी नहीं है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
बिजनौर का आतंकी कनेक्शन
- 12 सितंबर 2014 को जाटान में बम बनाते हुए ब्लास्ट हुआ, खंडवा जेल से फरार सिमी आतंकी यहां रह रहे थे।
- साल 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दौसा बंधुओं के सहयोगी सलीम कुत्ता को कल्हेड़ी से गिरफ्तार किया गया था।
- जून 2008 में बढ़ापुर के सरदारपुर छायली से हुजी आतंकी की गिरफ्तारी हुई।
- फरवरी 2007 में धनतेरस पर दिल्ली मेें हुए ब्लास्ट के भी धामपुर से तार जुड़े।
- 15 अक्टूबर 2001 में चार आतंकी बिजनौर में मारे गए थे, गाजी बाबा से तार जुड़े मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed