फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tent businessman murdered with a sharp weapon

टेंट कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tent businessman murdered with a sharp weapon
बिजनौर : जलीलपुर के गांव खानपुर खादर में टेंट कारोबारी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
टेंट कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

बिजनौर/जलीलपुर। टेंट और डीजे की दुकान चलाने वाले एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। जिसका रक्त रंजित शव सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पड़ताल में जुट गई। कई पहलुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली है। हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना चांदपुर के गांव खानपुर खादर निवासी पवन कुमार बृहस्पतिवार की शाम अपने घर कमरे में सोया था। जबकि उसकी पत्नी चार बच्चों के संग पहली मंजिल पर बने कमरे में सो गई थी। रात में किसी समय 35 वर्षीय पवन कुमार की बाईं कनपटी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पवन कुमार टेंट और डीजे की दुकान करता था। जिसकी हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एएसपी देहात राम अर्ज, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई और पड़ताल शुरू कर दी। उधर, हत्या से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया। तहरीर के आधार पर गांव के ही अर्जुन पंडित और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टेंट का काम करने वाले युवक की हत्या में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा - रामअर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed