{"_id":"62cc6da31f57d87c11257f89","slug":"ten-licenses-suspended-29-samples-of-fertilizers-taken-bijnor-news-mrt5966104121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने चेकिंग में 29 उर्वरक के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने चेकिंग में 29 उर्वरक के लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाइसेंस निलंबित, उर्वरकों के 29 नमूने लिए
बिजनौर। कृषि विभाग अधिकारियों की टीम ने सोमवार को उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों व प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। 35 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 29 उर्वरकों के नमूने लिए। टीम को देख दस व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए, जिनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
गिरीश चंद्र उप कृषि निदेशक, प्रभू नाथ सिंह जिला गन्ना अधिकारी, डॉ. अवधेश मिश्र जिला क़ृषि अधिकारी, प्रदीप कुमार सिंह सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक (सहकारिता), मनोज रावत उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी ने जिले भर में खाद बिक्री केंद्रों के अभिलेखों एवं स्टॉक की जांच की। सभी उर्वरकों, विशेषकर यूरिया उर्वरक की पॉश मशीन में उपलब्ध स्टॉक का मिलान गोदाम में रखे खाद से किया। प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर दस लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, साथ ही इनके उर्वरक प्राधिकार पत्र को निलंबित किया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी उर्वरक विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि सभी उर्वरक की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए।