{"_id":"5fd1114d8ebc3e3b8745dad2","slug":"ten-female-tubewell-drivers-admitted-for-the-first-time-in-the-district-bijnor-news-mrt5148289180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में पहली बार भर्ती हुई दस महिला नलकूप चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में पहली बार भर्ती हुई दस महिला नलकूप चालक
विज्ञापन
जनपद में पहली बार भर्ती हुईं दस महिला नलकूप चालक
बिजनौर। नलकूप खंड बिजनौर में पहली बार दस महिलाएं नलकूप चालक बनीं। प्रदेश सरकार की ओर से वर्तमान में नलकूप खंड बिजनौर के लिए 38 नलकूप चालक मिले हैं। इनमें से 28 पुरुष और दस महिलाएं शामिल हैं। जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि महिलाओं को नलकूप चालकों के रूप में नियुक्ति हुई है। प्रदेश स्तर पर वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और जिला मुख्यालय पर डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह एवं नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार कटियार ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
प्रदेश स्तर पर मिशन जल शक्ति अभियान के तहत नव नयुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान चयनित नलकूप ऑपरेटर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जनपद स्तर पर डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार कटियार ने संयुक्त रूप से जिले के 38 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डीएम ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग को सुदृढ़, लाभपरक और गुणवत्तापरक बनाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार आईटीआई पास 3209 नलकूप चालकों की भर्ती की गई। इनमें से नलकूप खंड बिजनौर को 38 नलकूप चालक मिले।
नलकूप खंड बिजनौर के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार कटियार ने बताया कि वर्तमान में नलकूप खंड बिजनौर में लगभग 542 राजकीय नलकूप स्थित हैं, इन्हें संचालित करने के लिए 99 नलकूप चालक कार्यरत थे। नए नलकूप चालकों को शामिल कर जनपद में अब इनकी संख्या 137 हो गई है। उन्होंने बताया कि नए नलकूप चालकों में 28 पुरुष और दस महिलाएं शामिल हैं। बिजनौर में ऐसा पहली बार हुआ है कि महिलाओं को नलकूप चालक के रूप में नियुक्ति हुई है। सभी नवचयनित नलकूप चालक प्रशिक्षित हैं। नियुक्ति से एक माह पूर्व उन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया गया है।