फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten day Ganesh festival begins

दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ten day Ganesh festival begins
धामपुर बड़ी मंडी में श्री गणेशचौथ समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के दौरान गणेश की मूर्ति स्थापित क - फोटो : DHAMPUR
दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
विज्ञापन

धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति की ओर से शुक्रवार से बड़ी मंडी में दस दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया है। विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान के पति नीरज प्रताप सिंह ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने श्री गणेश चौथ समिति संरक्षक विजय जैन के प्रयास की सराहना की।
शुक्रवार को बड़ी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पंडित एमएस भागीरथी ने हवन का आयोजन कराया। मुख्य यजमान राजीव अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल रही। पूजन से पहले अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को अंगवस्त्र धारण कराए। उनका पूजन किया। संरक्षक विजय जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 सितंबर तक नियमित रूप से चलेगा। 18 सितंबर को नगर में शोभायात्रा निकलेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सतवंत सिंह सलूजा, राकेश चौधरी, गौरव पोशवाल, कांग्रेस नेता आदित्य सिंह, दिनेशचंद अग्रवाल नवीन, विनीत कौशिक, लवी शर्मा, संयम जैन आदि रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूवान में सात दिवसीय गणेश चौथ महोत्सव शुरू हुआ। पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर ढोल नगाड़ों के साथ अंकुर कांपलेक्स में स्थापित की। भगवान को 1001 लड्डू का भोग लगाया गया। आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान राजीव माथुर, वीरेंद्र पुष्पक, अमन पुष्पक, अर्पित गोयल, अंकुर गोयल, रवि माथुर, अर्पित माथुर, विकास पुष्पक, शौर्य पुष्पक, दीपेश गोयल, अनिल शर्मा रहे। श्री बजरंग भक्ति मंडल के संयोजन में अरुण उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, संतोष सैनी, बलवीर सैनी, सुरेश सैनी, सचिन अग्रवाल, शिवचरण सैनी, नितिन सैनी, दीपांशु अग्रवाल, ध्रुव पुष्पक, माधव पुष्पक ने पूजन किया और देश खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed