फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temporary irrigation system

किसानों के लिए सिंचाई की अस्थाई व्यवस्था की

Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Temporary irrigation system
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर खादर के जंगल मे निर्माणाधीन पुल पानी छोड़ते ही बहे पुल को ? - फोटो : BIJNOR
किसानों के लिए सिंचाई की अस्थाई व्यवस्था की
विज्ञापन

हीमपुर दीपा(बिजनौर)। मुबारकपुर खादर गांव के जंगल में पूर्वी मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये की लागत से बना सुल्तानपुर रजवाहे का जलसेतु धराशायी होने पर अधिकारियों ने आनन-फानन में पानी का रूट डायवर्ट कर किसानों की फसलों को पानी देने की व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया है।

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर के जंगल में पूर्वी मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये की लागत से सुल्तानपुर रजवाहे पर पुल का निर्माण कराया गया था। रविवार सुबह सुल्तानपुर रजवाहे में पानी छोड़े जाने से जलसेतु धराशायी हो गया। सोमवार को अधिकारियों ने आनन-फानन में सुल्तानपुर रजवाहे के पानी का रूट डायवर्ट कर किसानों की फसलों को पानी देने की अस्थाई व्यवस्था की है। सुल्तानपुर रजवाहे से क्षेत्र के मुबारकपुर खादर, हरिनगर, महमूदा आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की फसलों की सिंचाई की जाती है। आरोप है कि अधिकारियों ने पूर्वी मध्य गंगा नहर पर जलसेतु के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। इस कारण पानी छोड़ते ही पुल धराशायी हो गया। किसानों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed