फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tempo-Bolero collided with fog, two killed in accident

कोहरे में टेंपो-बोलेरो टकराई, हादसे में दो की मौत

Tue, 09 Jan 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tempo-Bolero collided with fog, two killed in accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां/चांदपुर। घने कोहरे के कारण रविवार रात नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव इस्माइलपुर के सामने बोलेरो कार और टेंपो की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार आठ से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार   के बाद अलग-अलग अस्पतालों      में भर्ती कराया गया है। टेंपो चालक के बहनोई की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे नूरपुर से एक टेंपो सवारी लेकर नौगांवा जा रहा था। गांव इस्माइलपुर के पास सामने से आ रही बोलेरो   कार से उसकी टक्कर हो गई।    हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें बैठे यात्री घायल हो गए। घायलों की चींख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे   ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को   सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस    ने घायलों को नूरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक मोहल्ला सरायरफी चांदपुर निवासी शकील अहमद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अन्य घायल महावीर सिंह निवासी गांव फुरैला थाना चांदपुर, योगेंद्र, उसकी पत्नी देवकी निवासी शिवाला कलां के अलावा शबनम खातून, हिना, फैसल, फैज, अनीस को परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद और अमरोहा के अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। देर रात उपचार के दौरान महावीर सिंह की भी मौत   हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त घना कोहरा छाया हुआ था। दोनों वाहन तेज रफ्तार पर थे। हादसे के संबंध में टेंपो चालक के बहनोई वकील अहमद की और से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले से लुढ़का पारा, 1.7 डिग्री पहुंचा तापमान
बिजनौर। पाले के कारण सोमवार को जिले का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के जहां कोहरे से लोगों को परेशान किया, वहीं मैदानों और खेतों में पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जम गईं, जो सफेद चादर जैसी नजर आई। पूरे दिन शीत लहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। हालांकि धूम निकलने से लोगों को छोड़ी राहत महसूस हुई। अब तक शीतलहर और कोहरे ने मौसम का मिजाज बिगाड़ रखा है। सोमवार को रही सही कसर पाले ने पूरी कर दी। सोमवार सुबह जिले में कई जगहों पर काफी पाला पड़ा।


सुबह को खेतों और मैदानों में बर्फ की सफेद चादर सी बिछी रही। पौधों और घास की पत्तियों पर ओस जम गई। सुबह के समय घना कोहरा भी रहा। सुबह खेतों में काम करने आए बहुत से किसान तो पाले को देखकर घरों को लौट गए। पाले से बढ़ी ठिठुरन का असर दिन भर रहा। हालांकि धूप करीब 11 बजे ही निकल गई थी, लेकिन पाले के कारण हवा में ठंडक बनी रही। किसानों ने इस समय मुख्य रूप से आलू, टमाटर, मटर, मिर्च, गोभी आदि सब्जी की फसल बो रखी हैं। अगर पाला ज्यादा दिन तक पड़ता है तो यह सब्जी की फसल के लिए काल साबित हो सकता है। पाले के असर से तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया।    ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed