{"_id":"63b46ccf7f07b2594c6a6dd1","slug":"temple-vandalized-one-person-detained-nazibabad-news-mrt6204212134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धर्मस्थल में तोड़फोड़, एक व्यक्ति हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धर्मस्थल में तोड़फोड़, एक व्यक्ति हिरासत में लिया
विज्ञापन
धर्मस्थल में तोड़फोड़, एक व्यक्ति हिरासत में लिया
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में नौगजे पीर दरगाह पर शरारती तत्वों ने सोमवार रात तोड़फोड़ कर दी। आबादी से कुछ फासले पर स्थित दरगाह पर तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मजार को सही कराया।
तहसील के गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में नौगजे पीर पर बनी कब्र के चारों ओर स्थित लगभग ढाई से तीन फीट ऊंची दीवार को तोड़ दिया। आबादी से कुछ फासले पर स्थित दरगाह पर तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर मंगलवार को क्षेत्रवासी घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस की टीम योगेश, रविंद्र कुमार, प्रवीण, विरेंद्र, जयवीर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने तत्काल दरगाह से जुड़े मौलाना फरियाद रजा, पूर्व प्रधान मो. नासिर, प्रधान प्रतिनिधि दिलदार मलिक, मुस्तकीम सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों की मदद से पीर साहब की कब्र पर मिट्टी चढ़वायी और उसके चारों ओर ईटें लगवा दी गई। नौगजे पीर पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व एक अकीदतमंद ने दरगाह के विकास के लिए काम कराने की इच्छा जाहिर की थी, तो क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऐसा करने से रोका था। दरगाह पर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।